Dastak Hindustan

बलकार सिंह सिद्धू जानकारी साझा करने से इनकार नहीं किया

चंडीगढ़ (हरियाणा):-  दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर द्वारा IVF तकनीक से बच्चे को जन्म देने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमों के उल्लंघन के नोटिस पर भाजपा नेता एस एस चन्नी ने कहा, ” इन्हें(राज्य सरकार) कुछ बहाने चाहिए, उनकी दुश्मनी है इस परिवार के साथ इसके तहत यह किया जा रहा है। भारत सरकार ने इस विषय पर जानकारी मांगी और बलकार सिंह सिद्धू जानकारी साझा करने से इनकार नहीं किया। चरण कौर अस्पताल में हैं, छोटा बच्चा अस्पताल में है लेकिन ये उनके पीछे पड़ गए हैं।”

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद टूटी मां चरण कौर 58 और पिता बलकौर सिंह करीब 60 साल की उम्र में माता-पिता बने हैं। मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक के जरिए 17 मार्च को बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने इस तकनीक का इस्तेमाल विदेश में किया। इसकी पुष्टि मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने की है।

दरअसल, भारत में IVF को लेकर बनाए गए नियमानुसार केवल 21 से 50 साल के बीच की महिला ही तकनीक की मदद से बच्चे को जन्म दे सकती है। लेकिन दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर 58 साल की हैं। मंत्रालय ने कौर की उम्र का जिक्र करते हुए कहा है कि कानून के अनुसार सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) सेवाओं से गुजरने वाली महिला के लिए आयु सीमा 21 से 50 वर्ष के बीच है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *