Dastak Hindustan

कांग्रेस के बैंक खाते करीब एक महीने पहले फ्रीज कर दिए गए- राहुल गांधी

नई दिल्ली:-  राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा, आज कांग्रेस के बैंक खाते करीब एक महीने पहले फ्रीज कर दिए गए। कांग्रेस को देश की 20% जनता वोट देती है, लेकिन आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते, हम विज्ञापन नहीं दे सकते।

14 लाख रुपए का मामला है और 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है, जिसपर ज्यादा से ज्यादा 10 हजार का जुर्माना लग सकता है। ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, जो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं। आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। राहुल गांधी न कहा,” आज कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए हैं। ये भारत के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है।”

प्रधानमंत्री मोदी ‘दो हिंदुस्तान’ बनाने में लगे हैं

1- एक हिंदुस्तान: PM मोदी के अमीर दोस्तों का

2- दूसरा हिंदुस्तान: देश के गरीब, पिछड़े, दलित और आदिवासियों का

आज देश के 1% सबसे अमीर लोगों के पास देश की 40% संपत्ति है। ये वो अमीर लोग हैं, जिनके लिए मोदी काम करते हैं। जिन्हें गिफ्ट में पोर्ट-एयरपोर्ट और देश की संपत्ति दी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी का एक ही लक्ष्य है- जनता से लूटो, अमीर दोस्तों में बांटो।

वहीं शक्ति वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा,” हमारी असुर शक्ति से लड़ाई हो रही है। नफरत भरी असुर शक्ति।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *