Dastak Hindustan

पति निक जोनस के साथ अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा संग बेटी मालती

अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति और गायक निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। दरअसल हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए बेटी के साथ प्रियंका मुंबई आई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अभिनेत्री अपने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन करने पहुंची है।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ बीते दिनों दुबई‌ में थी। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दुबई ट्रिप की पांच फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही निक ने एक हाथ में कॉकटेल का ग्लास पकड़ा है और उसी हाथ में पैसिफायर (बच्चों के लिए रबड़ वाला निप्पल) थामा हुआ है, जिसे देख लोगों की हंसी छूट गई और वे निक को ‘बेस्ट डैडी’ का तमगा देने लग गए।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दुबई वेकेशन की पांच तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। वो हमेशा अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालती हैं और फैमिली संग टाइम जरूर बिताती हैं। पहली तस्वीर में वो निक की बांहों में हैं और रिलैक्स मोड में नजर आ रही हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *