पटना (बिहार):- JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, “नीताश कुमार को कौन दबा सकता है? विरोधियों को नहीं पता है क्या कि नीतीश कुमार का राजनीतिक रक्तचाप कैसा होता है। महागठबंधन के नेताओं को एहसास होगा कि कैसे सत्ता से पवेलियन का रास्ता पकड़वाया जाता है।”
RLJP अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पर उन्होंने कहा, “भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व घटक दलों से संवाद कर रहा था इसमें JDU की कोई भूमिका नहीं थी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चिराग पासवान के साथ मिलकर फैसला लिया। पशुपति कुमार पारस का क्या फैसला है वे किधर जा रहे हैं वे वही बता सकते हैं। नीतीश कुमार ने सभी का सम्मान किया है। यह भाजपा और पशुपति कुमार पारस के बीच का मुद्दा है।”
वहीं RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा, “नीतीश कुमार को इस बार भाजपा ने छोटे भाई की भूमिका दी है और दबाव की राजनीति को समाप्त किया है। महागठबंधन की 1-2 दिन में सीट बंटवारे की जानकारी आ जाएगी। आंतरिक तौर पर महागठबंधन में हर काम मजबूती से चल रहा है।