सिंगरौली (मध्यप्रदेश):- मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज दोपहर 1.48 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। इसके पहले आज सुबह करीब 7 बजे के आस-पास मणिपुर के उखरुल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई थी।
भूकंप क्यों आते हैं –
दरअसल, धरती के अंदर 7प्लेट्स होती हैं जो घुमती रहती है। इसे अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं। जहां पर ये प्लेट्स टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्ट लाइन फॉल्ट होता है। जब बार- बार प्लेट्स टकाराती है तो कोने मुड़ने लगते हैं। और ज्यादा दबाव बनने पर प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में धरती से ऊर्जा बाहर आने की कोशिश करती है, जिससे रफ्तार बिगड़ती है। और भूकंप की स्थिति पैदा होती है।