लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- लखनऊ में हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। आदित्य मिश्रा ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थिति अपने ऑफिस में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ऑफिस के अंदर जाकर देख सभी के होश उड़ गए।
आदित्य मिश्रा कुर्सी पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। उन्होंने मुंह में पिस्टल सटाकर गोली चलाई थी, जिससे गोली उनके मुंह के आर-पार हो गई थी। पुलिस को मौके से चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच-पड़ताल में जुट गई। आदित्य मिश्रा प्रॉपर्टी में इन्वेस्टरों के दबाव से परेशान थे। लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में उनका प्रॉपर्टी का कारोबार था।
आदित्य मिश्रा हिंदू युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस सुसाइड नोट की जांच-पड़ताल में जुटी है।