Dastak Hindustan

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कल सीतापुर दौरा

सीतापुर ( उत्तर प्रदेश ):-अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे | कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बांटा गया बूथ जीतो चुनाव जीतो संकल्प पत्र पार्टी की तैयारियां पूर्ण |

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने तीन दिवसीय यूपी दौरे के तहत लखनऊ पहुंचेंगे | इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे |यहां उनका पूरा कार्यक्रम जान सकते हैं|केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  आज से यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं | वे अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में पहुंचेंगे | सुबह 10 बजे सीएम आवास पर  यूपी डिफेंस इंस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक आयोजित की जाएगी |इस बैठक में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)  शामिल होंगे | बैठक में डिफेंस सेक्टर से जुड़े प्रमुख उद्यमियों और निवेशकों व कई अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होंगे |वहीं लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया | कि राजनाथ सिंह सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे | यहां से वह सीधे 05, कालिदास मार्ग के लिए रवाना होंगे | वहां पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे वह उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की परामर्श बैठक में शामिल होंगे |दोपहर में राजनाथ सिंह बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी जाएंगे | यहां वह 4.00 बजे पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर अखिलेश दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे | इसके बाद शाम 5.05 बजे वह सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर सी पहुंचेगे | और 05.30 बजे “ द सेंट्रम” का उद्घाटन करेंगे. शाम 06: 20 पर राजनाश सिंह दिलकुशा आवास के लिए वापसी करेंगे |और वहां रुकेंगे |

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *