Dastak Hindustan

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मुंबई (महाराष्ट्र):-  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। अशोक चह्वाण 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इसके साथ महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार भाजपा दफ्तर पहुंच चुके हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया है। अशोक चह्वाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, “भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या।”

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने आज कांग्रेस पार्टी के विधायक पद का इस्तीफा स्पीकर से मिलकर उन्हें सौंप दिया है। मैंने अब तक किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है। मेरे सामने अभी दो दिन बाकि है। दो दिन बाद मैं अपनी राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करूंगा। कल तक मैं कांग्रेस प्रदेश की मीटिंग में हाजिर था। मैंने कांग्रेस के किसी भी विधायक से बात नहीं की है।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *