Dastak Hindustan

केजरीवाल, सीएम भगवंत मान भाजपा मुख्यालय के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली:-  चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी(AAP) 2 फरवरी को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का हिस्सा होंगे।दिल्ली में AAP कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।

दिल्ली में रोका जा रहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “पहले उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट लूटे। अब, इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे लोगों को पूरी दिल्ली में रोका जा रहा है।”

ईडी के सामने नहीं होंगे पेश 

ED ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में चल रही जांच में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *