Dastak Hindustan

अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने नहीं होंगे पेश, समन को बताया गैरकानूनी

नई दिल्ली:-  ED ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में चल रही जांच में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पांचवें समन पर भी आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। पार्टी ने समन को “गैरकानूनी” बताया है। केजरीवाल ने कहा,”हम वैध समन का पालन करेंगे। पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।”

केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर और 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी के चार समन पर ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया था और समन को ‘अवैध’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया था।केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया था।

वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी(AAP) 2 फरवरी को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का हिस्सा होंगे।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *