Dastak Hindustan

आज का दिन हमारे देश के लोकतंत्र में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा- भगवंत मान

चंडीगढ़ (हरियाणा):- चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने कहा, “आज का दिन हमारे देश के लोकतंत्र में काले दिन के रूप में लिखा और याद किया जाएगा। दुर्भाग्य से, यह वही महीना है जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज संविधान को तार-तार किया गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को जिस तरह से मीडिया के सामने से भाजपा ने लूटा है इस तरह उन्होंने इसके पहले मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसा किया था। तो ये उनकी पुरानी आदत है।”

वहीं AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “ये तो सरे आम डकैती है कोई भी समझत सकता है कि चंडीगढ़ में 36 पार्षद सीटें हैं जिनमें से 14 सीटें बीजेपी और 13 सीटें AAP और 7 सीटें कांग्रेस की हैं। AAP (13+7) कुल 20 सीटें हैं। बीजेपी के पास 14 सीट हैं तो 14 सीट वाला कैसे जीत जाएगा और 20 सीट वाला कैसे हार जाएगा। बीजेपी फिर बेनकाब हो गई है। सबको समझ आ रहा है कि बीजेपी पहले चुनाव को टालने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि वो हार रहे थे।”

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *