Dastak Hindustan

भारत-चीन सीमा पर गणतंत्र दिवस पर गरजे ITBP के जवान

नई दिल्ली :- देश के 75वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात भारतीय जवानों ने देशवासियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। हाथ में तिरंगा लिए भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (आइटीबीपी) के जवानों ने बर्फीली वादियों से भारत माता के जयकारे के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। भारत के हिमवीर कड़ाके की सर्दी के बीच बर्फीले पहाड़ों पर खड़े होकर 75वें गणतंत्रता दिवस पर काफी जोशीले स्वर में जश्न मनाते दिख रहे हैं। उनके हाथों में रायफल और तिरंगा है।

एएनआइ ने भारतीय जवानों के इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इसमें भारत मां के वीर सपूतों का अद्भुद साहस और देश पर मर-मिटने की चाह दिखाई दे रही है। जवानों ने कहा- “भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की तरफ से सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” इसके बाद वह सभी भारत माता की जय के जयघोष करते दिखाई दे रहे हैं। जवानों के पैर एक से डेढ़ फीट तक बर्फ में धंसे हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भीषण सर्दी और बर्फबारी का प्रकोप भी झेल रहे हैं। मगर जवानों का हौसला इससे कम नहीं हुआ है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *