Dastak Hindustan

प्राप्त दिशा समारोह के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने कही कुछ बड़ी बातें

अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- यूपी के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इस अवसर पर पीएम मोदी मुख्य अतिथि रहे। साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योग जगत की हस्तियां भी उपस्थित रहीं। फिल्म और खेल जगत के कई बड़े नाम इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है क्योंकि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पहुंचे लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत “सियावर रामचंद्र की जय… आज हमारे राम आ गए हैं” कहकर की।

 

1-प्रधानमंत्री ने कहा कि ये साक्षात मानवीय मूल्यों और सर्वोच्च आदर्शों की भी प्राण प्रतिष्ठा है। इन आदर्शों की आवश्यकता आज संपूर्ण विश्व को है। ये मंदिर मात्र एक देव मंदिर नहीं है। राम भारत की आस्था, विचार, चेतना, चिंतन, प्रताप, प्रवाह, प्रभाव और आधार हैं। पीएम ने कहा कि न्यायपालिका का धन्यवाद की उसने न्याय की लाज रख ली।

2-PM मोदी ने कहा उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है।

 

3-पीएम ने कहा कि सदियों का इंतजार तो खत्म हो गया। यही समय है, सही समय है। हमें आज से इस पवित्र समय से अगले एक हजार साल के भारत की नीव रखनी है। मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अब सभी देशवासी इस पल से भव्य दिव्य भारत के निर्माण की सौगंध लेते हैं।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *