Dastak Hindustan

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने फहराया कांग्रेस का झंडा

दिल्ली:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC मुख्यालय पर कांग्रेस का ध्वज फहराया। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस समारोह में AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार से शुरू करेगी। पार्टी इसकी शुरुआत अपने 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में महारैली ‘हैं तैयार हम’ से करने जा रही है। नागपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक नितिन राउत ने मंगलवार को कहा, ‘हैं तैयार हम’ थीम के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी।’

वहीं बिहार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जब उन्होंने(राहुल गांधी) भारत जोड़ो यात्रा खत्म की थी तो कांग्रेस सारे राज्यों में हार गई अब न्याय यात्रा पर निकले हैं तो कौन सा तीर मार लेंगे। जनता उनकी परीक्षा ले रही है जिसमें वे फेल हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी उन्हें 100 नंबर दे रही है।”

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *