Dastak Hindustan

घने कोहरे में टकराए एक दर्जन वाहन, एक की मौत… छह लोग घायल

आगरा (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन वाहन टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे पर हुआ।

 

हादसे में एक मुर्गे लदी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एकत्र राहगीरों की भीड़ मुर्गे लूटने में जुट गई। कई लोग गाड़ी से मुर्गे लूट ले गए। वहीं अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान लूटते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया।

अछनेरा क्षेत्र में रायभा-किरावली मार्ग स्थित विद्यालय के समीप बीती रात घने कोहरे के कारण एक कैंटर पलट गया। वह भैंस लादकर जा रहा था। हादसे में आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। ट्रक को उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *