Dastak Hindustan

इस बार जसप्रीत बुमराह संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस की कमान

नई दिल्ली:- आईपीएल 2023 के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडिया ने गुजरात के हार्दिक पंड्या को खरीदा है। इस तरह 2 साल बाद हार्दिक की अपनी पुरानी टीम में वापसी हो गई है।

स्टार ऑलराउंडर के मुंबई पहुंचने के बाद हार्दिक और रोहित शर्मा के बीच इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि मुंबई इंडिया का कप्तान कौन होगा।

क्योंकि यह स्टार ऑलराउंडर 2 साल तक गुजरात में कप्तान की भूमिका निभा चुका है। इस बीच टीम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। ऐसे में अगर रोहित या हार्दिक उनकी पुरानी टीम में शामिल होते हैं तो मुंबई की कप्तानी कौन संभालेगा, इस पर चर्चा चल रही है। यह मामला अब सामने आया है।

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं. इसका अंदाजा बुमराह की हालिया सोशल मीडिया स्टोरी से लगाया जा सकता है. बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था।

कभी-कभी चुप्पी ही सबसे अच्छा जवाब होता है। भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज बुमराह अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है। इसके बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *