विझिंजम (केरल):- ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (BIOT) प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को आज भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया गया। सभी मछुआरे सुरक्षित और स्वस्थ हैं। गहन संयुक्त जांच, मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। उन सभी को ICGS अनघ और C441 द्वारा लाया गया।
भारतीय तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि इन मछुआरों पर मुकदमा चलाया गया था और उन पर 25,000 पाउंड स्टर्लिंग का जुर्माना लगाया गया था। मछुआरे बीआईओटी के पास लगभग 230 समुद्री मील क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे।
बीआईओटी 58 द्वीपों का एक समूह है जो लगभग 6,40,000 वर्ग किलोमीटर तक महासागर में फैला है। बयान में कहा गया कि यह एक ब्रिटिश समुद्री क्षेत्र है, जो पूर्वी अफ्रीका और इंडोनेशिया के बीच स्थित है तथा लंदन से प्रशासित होता है।
इसमें बताया गया कि मछुआरों को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और उन पर बीआईओटी में मुकदमा चलाया गया तथा 25,000 ब्रिटिश पाउंड जुर्माना लगाया गया।
बयान में कहा गया कि जुर्माना नहीं भरने पर एक नौका को जब्त कर लिया गया है, जबकि एक अन्य नौका को छोड़ दिया गया है और चालक दल के 35 सदस्यों को रिहा कर दिया गया है।