Dastak Hindustan

21 दिनों के लिए रिहा हुए राम रहीम सिंह

हरियाणा (चंडीगढ़):- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक और पैरोल मिली है। वह इस बार 21 दिन के लिए रिहा हुए हैं। जानकारी के मुताब‍िक डेरा प्रमुख को अब तक कुल छह बार जेल से पैरोल मिली है। गुरमीत राम रहीम बलात्कार के एक मामले में दोषी है। इससे पहले जुलाई में हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख 30 दिनों की पैरोल दी थी। उससे पहले डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल मिली थी।

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को हरियाणा सरकार ने 21 दिनों की फिर से पैरोल दे दी। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरवाना स्थित अपने डेरे पर गया जहां उसने इस साल जुलाई और जनवरी में अपनी पिछली पैरोल बिताई थी।

प‍िछली बार पैरोल देते समय फैसले को सही ठहराते हुए एक अधिकारी ने कहा था कि राम रहीम को जेल मैनुअल के मुताबिक पैरोल दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, डेरा प्रमुख को “खालिस्तान समर्थक” समूहों से खतरे की आशंका को देखते हुए पैरोल के दौरान जेड-प्लस सुरक्षा कवर दी गई है।

राम रहीम को दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में अगस्त 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2019 में पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 16 साल पहले पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के लिए राम रहीम और तीन अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

25 अगस्त, 2017 को उसकी सजा के कारण पंचकुला और सिरसा में हिंसा हुई, जिसमें 41 लोग मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *