घरेलू नुस्खे :- पिंप्लस से होने वाले दाग-धब्बों के निशान लम्बे समय तक स्कीन पर रहते हैं। इस वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसे में कई प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर भी ये दाग-धब्बे जाते नहीं हैं। घरेलू नुस्खे से आप अपने चेहरे से दाग धब्बे हमेशा के लिए हटा सकते हैं। तो आईए जानते हैं कि घरेलू नुस्खे से कैसे अपने दाग धब्बों को काम कर सकते हैं।
मूंग की दाल से दाग धब्बे करें गायब
चार से पांच चम्मच मसूर की दाल को 12 घंटों के लिए पानी में डालकर रख दें। फिर 12 घंटे बाद इसे मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो जाए। फिर चेहरे को पानी से साफ करके सूती कपड़े से पौछें इसके बाद अपने चेहरे पर यह पेस्ट लगाकर 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय हफ्ते में तीन बार जरूर करें।
बेसन से दाग हटने के साथ आएगा निखार
दो चम्मच बेसन में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। साथ में एक चुटकी हल्दी डालें। पेस्ट को अच्छे से हिलाकर एक हफ्ते तक रोज रात को अपने चेहरे पर लगाकर सोएं। सुबह गुनगुने पानी से इसे धोएं। यह आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के साथ ही चेहरे को चमकदार भी बनाएगा।
आलू का इस्तेमाल है कारगर
एक छोटा आलू लें। उसे कद्दूकस कर सारा रस निकाल लें। इस रस में आधा चम्मच गुलाबजल मिलाकर अपने चेहरे पर रोज रात को सोने से पहले लगाएं। तीन से चार दिन में ही आपको अपने चेहरे में फर्क दिखने लगेगा। इस उपाय से बहुत जल्द पिंपल्स के निशान हट जाते हैं।
एलोवेरा है असरदार
एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। साफ पानी से चेहरा धोकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके लगातार तीन दिन इस्तेमाल से दाग-धब्बे हटने शुरू हो जाएंगे। बेदाग चेहरा पाने के लिए इस उपाय को कारगर माना जाता है।
कच्चे आलू से हटाए दाग धब्बे
कच्चे आलू से भी आप अपने चेहरे के दाग धब्बे दूर कर सकते हैं। कच्चे आलू के स्लाइस करके अपने दाग धब्बे वाली जगह पर रख सकते हैं या फिर आलू को दरदरा कूट कर उसे अपने चेहरे पर लेप की तरह लगा सकते हैं।