Dastak Hindustan

बिपरजाॅय तूफान यूपी में लेकर आएगा ठंडी हवा, 18 से 21 जून तक होगी बारिश

गांधी नगर (गुजरात):- अरब सागर से उठा बिपरजाॅय चक्रवात 15 जून को सौराष्ट्र व कच्छ के तट से टकराने का अंदेशा है। इसकी वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लू का प्रभाव खत्म हो गया है, पूर्वी उत्तर प्रदेश से भी जल्द खत्म हो जाएगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी चक्रवातीय प्रभाव दिखेगा और हवा ठंडी होगी।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जो सिस्टम डेवलप हो रहा है, उसमें 18 से 21 जून तक पूर्वी भारत और उसकी सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के हिस्सों में मानसून के संकेत मिल सकते हैं। फिलहाल, लखनऊ में मानसून देर से राहत लेकर आएगा।

सबसे गर्म रात का रिकाॅर्ड 1974 में बना था

 

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे गर्म रात का रिकाॅर्ड अभी तक 1974 में बना था। इस वर्ष 10 जून को न्यूनतम तापमान 33..9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 13/14 जून की रात जून के इतिहास की 9वीं सबसे गर्म रात रही।

मौसम विभाग से जुड़ी अन्य खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *