Dastak Hindustan

मिर्जापुर में मोदी जी के नेतृत्व मे 9 साल मे भारत बना विश्व का अग्रणी राष्ट्र

आत्मा त्रिपाठी की स्पेशल रिपोर्ट

मिर्जापुर :- 5 ट्रिलियन डॉलर एकोनामी के साथ आज भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा हैं। आज विश्व मंच पर भारत की कूटनीति की डंका बज रही है। यह बातें मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा मंडल कार्यालय अहरौरा पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही गई है।

देश के विकास की गति नहीं रुकी

विधायक ने कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व का ही देन रहा कि कोविड जैसी भयंकर वैश्विक महामारी के दौर मे भी देश के विकास की गति नहीं रुकी जबकि शेष विश्व आज भी कोविड की मार झेल रहा है। विधायक ने बताया कि जहा मोदी जी के नेतृत्व मे देश आगे बढ रहा है वही योगी जी के नेतृत्व मे आज उत्तर प्रदेश भी विकास और कानून व्यवस्था की एक नयी गाथा लिखी जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की पहचान दंगो और माफियाओं से की जाती

आज समूचे विश्व से यूपी मे निवेश का जो माहौल बना है वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व से ही संभव हो पाया है अन्यथा इससे पूर्व यूपी की पहचान दंगो और माफियाओं से की जाती थी। प्रेस वार्ता मे पत्रकारो के सवाल का जबाब देते हुए मड़िहान विधायक ने कहा कि अपने 6 साल के कार्यकाल मे मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 1500 करोड़ का अनुदान मेरे द्वारा लाया गया जो आज मड़िहान के विकास की एक नयी तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।

प्रेस कांफ्रेंस में जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय मंडल अध्यक्ष अहरौरा महेंद्र अग्रहरि मंडल अध्यक्ष सक्तेशगढ़ राजबहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष अदलहाट बैजनाथ प्रजापति, जयकिशन जायसवाल संतोष प्रधान, माखन सिंह प्रेम केशरी संदीप पटेल मनीष मिश्रा विरेन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस तरह की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *