नई दिल्ली:- माॅनसून का इंतजार खत्म हो गया है। केरल के तट पर मॉनसून ने दस्तक दे दी है और अगले दो दिनों में दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इस साल मॉनसून एक सप्ताह की देरी से आया है।
अमूमन 1 जून को ही मॉनसून की शुरुआती होती है, लेकिन इस बार यह पूरे 7 दिन की देरी से चल रहा है। मौसम विभाग ने शुरुआत में इसके 4 जून तक आने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 7 जून कर दिया था। अंत में यह 8 जून को ही आया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले सप्ताह में मॉनसून की रफ्तार बिपरजॉय चक्रवात के चलते कमजोर रहेगी।
मौसम विभाग ने अपने बयान में कहा है कि अगले 24 घंटों में पूरे केरल में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद 48 घंटों के भीतर तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में इसका असर देखने को मिलेगा। फिर धीरे-धीरे मध्य भारत होते हुए यह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों तक पहुंचेगा। वैज्ञानिकों ने कहा कि दक्षिण पूर्व अरब सागर बिपरजॉय चक्रवात के असर से मॉनसून में देरी हुई है और शुरुआती सप्ताह में इसकी रफ्तार भी धीमी रहेगी।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114