Dastak Hindustan

रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- कोहरे को देखते हुए और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी। मौसम सही होने तक यह फैसला लिया गया है।एनसीआर के साथ लॉन्ग रूट पर कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए वीसी ने बैठक कर ये निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा नोएडा में भी 11 बजे के बाद बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

नोएडा डिपो ने यह फैसला लिया है।आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरा लगातार बढ़ेगा। इसलिए अलर्ट अभी से जारी कर दिया गया है। देर रात और सुबह के समय विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम है। हादसों को रोकने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। रात आठ बजे के बाद बसें रास्ते में नजदीक के डिपो या अनुबंधित होटल/ढ़ाबे पर बसों को रोक दिया जाएगा। अगली सुबह आठ बजे दोबारा बसें चलाई जाएंगी।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *