Dastak Hindustan

MVA के विधायकों ने नागपुर राज्य विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

नागपुर :- महा विकास अघाड़ी (MVA) के विधायकों ने आज नागपुर में राज्य विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र की भाजपा व एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ आज महा विकास अघाड़ी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को हल्ला बोल विरोध मार्च नाम दिया गया है। महा विकास अघाड़ी में शामिल तीनों दल कांग्रेस NCP और उद्धव गुट के नेताओं ने इस प्रदर्शन में शिरकत की।

दरअसल, महा विकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस महाराष्ट्र अन्याय के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इस विरोध मार्च में छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले के अपमान का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा महा विकास अघाड़ी ने कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी-स्पीकरों के खिलाफ अत्याचार और राज्य से बाहर की जा रही औद्योगिक परियोजनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बालासाहेब थोराट ने भाजपा पर साधा निशाना

 

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने शिंदे सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ प्रमुख परियोजनाओं को महाराष्ट्र से छीन लिया गया और गुजरात को दे दिया गया और वहां भाजपा ने चुनाव जीता। महाराष्ट्र की जनता अपने वोट से भाजपा को कड़ा संदेश देगी।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *