हरियाणा :- हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा में से BJP की टेंशन बढ़ा रही है। यहां 21 दिसंबर से यात्रा शुरू हो रही है। राहुल गांधी से हरियाणा में 200 खास मेहमान मिलेंगे। इसकी लिस्ट खुद राहुल गांधी की टीम ने तैयार की है। हालांकि इसकी लिस्ट को सीक्रेट रखा गया है। जिस वजह से सरकार को इसकी भनक नहीं लग रही। हरियाणा सरकार व खासकर भाजपा इसके बारे में पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि कोई ऐसी शख्सियत न हो, जिससे सरकार या भाजपा को झटका लगे।
गेस्ट लिस्ट में ये लोग शामिल
राहुल गांधी की गेस्ट लिस्ट में हरियाणा के उन लोगों को शामिल किया गया है जो राज्य के साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनमें सेना के सीनियर अफसर, इंटरनेशनल खिलाड़ी, हरियाणा फिल्म जगत की हस्तियां शामिल रहेंगी। कुछ ऐसी स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग भी होंगे, जिन्होंने अपने काम के बल पर हरियाणा सहित पूरे देश में अलग पहचान बनाई है।
लिस्ट लीक होने से क्यों डर रही कांग्रेस
हरियाणा कांग्रेस गेस्ट लिस्ट को लीक होने से बचा रही है इसकी पीछे बड़ी वजह हरियाणा सरकार बताई जा रही है। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के अनुसार यदि लिस्ट में गेस्ट के नाम सार्वजनिक हो गए तो सरकार उन्हें दबाव डालकर यात्रा में शामिल नहीं होने देगी। इससे यात्रा की लोकप्रियता और लोगों को जोड़ने में पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
BJP की चिंता की यह भी वजहें
हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के परिणामों ने BJP को शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में झटका लगा है। जिला परिषद के चुनाव में बीजेपी ने 102 सीटों पर प्रत्याशियों को सिंबल दिया, लेकिन मात्र 22 सीटों पर ही जीत मिल सकी। इसके अलावा पंच-सरपंच चुनाव में भी बेहतर परिणाम नहीं मिले।
2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरा बहुमत नहीं पा सकी। जिस वजह से जजपा के साथ मिलकर सरकार बनानी पड़ी। डिप्टी CM समेत मंत्रियों के कई अहम पद जजपा को देने पड़े।
हरियाणा में भाजपा 2 टर्म से सत्ता में है। ऐसे में उन्हें एंटी इनकंबेसी का भी डर सता रहा है। इनेलो के कमजोर होने और जजपा के साथ होने के बाद राज्य में भाजपा की सबसे बड़ी विपक्षी कांग्रेस ही है। ऐसे में राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस के हक माहौल बन सकता है।