Death news : लखनऊ:- ऐतिहासिक अगोरी-बड़हर के चन्देल राजपरिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज शाम लखनऊ में हृदय गति रुकने (हृदयाघात) से परिवार के प्रिय सदस्य राजकुमार क्रान्तिब्रह्म सिंह शाह का असामयिक निधन हो गया। वे जन-मानस के बीच ‘छोटे महाराज’ के रूप में प्रसिद्ध थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार क्रान्तिब्रह्म सिंह शाह वैकुण्ठवासी राजा तेजबली सिंह शाह के प्रपौत्र, दक्षिणी मिर्ज़ापुर के प्रथम विधायक कीर्तिशेष राजा शारदामहेशप्रसाद सिंह शाह बहादुर के पौत्र, और स्वतंत्रता के पश्चात् उत्तर प्रदेश की विधानसभा का दो बार प्रतिनिधित्व करनेवाले लोकविश्रुत राजा आनन्दब्रह्म शाह के कनिष्ठ पुत्र थे। वे वर्तमान लोकप्रिय राजा आभूषणब्रह्म शाह के अनुज थे। उनके निधन को राजपरिवार और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
पारिवारिक दुःख का सिलसिला:
राजपरिवार ने हाल ही में युवराज अभ्युदयब्रह्म और राजकुमारी दीक्षाकुमारी को खोया था। इस गहरे घाव के अभी भरने से पहले ही विधाता ने एक और कठोर आघात दिया है जिससे राजपरिवार एक बार फिर गहन शोक में डूब गया है।राजकुमार क्रान्तिब्रह्म जी के निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और स्नेहीजनों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया है। राजपरिवार के प्रति असीम संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
कल होंगे अंतिम दर्शन:
लखनऊ से चलकर ‘छोटे महाराज’ का पार्थिव शरीर कल अंतिम दर्शनों के लिए राजमहल-परिसर, राजपुर में रखा जाएगा। परिवार और क्षेत्र के लोग अपने प्रिय ‘छोटे महाराज’ को अंतिम विदाई देने के लिए राजपुर पहुँचने लगे हैं।






Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114