नई दिल्ली :- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी अब उफान पर है। वहीँ इसका सबसे ज्यादा खतरा राजधानी दिल्ली पर मंडरा रहा है। वहीँ सोमवार को हथिनी कुंड से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली से आगरा तक बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीँ इस दौरान सिंचाई विभाग का कहना है कि गुरुवार रात तक यह पानी आगरा पहुँच जाएगा और जलस्तर खतरे के निशान 499 फीट को पार कर जाएगा। वहीँ इस खबर के बाद प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को घर खाली करने के सख्त आदेश करने के लिए दिए हैं। इतना ही नहीं दिल्ली के लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।
खतरे के निशान पर यमुना
वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले 24 घंटों में गोकुल बैराज से आगरा की तरफ लगभग एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे वाटर वर्क्स पर जलस्तर 496.7 फीट तक पहुँच गया है। वहीँ अब हर दो घंटे में पानी बढ़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि पोइया घाट का श्मशान घाट जलमग्न हो गया है और शवों को गाड़ी से श्मशान घाट ले जाना पड़ रहा है। ताजगंज श्मशान घाट के 12 स्थल जलमग्न हो गए हैं। कैलाश, बल्केश्वर, हाथी और दशहरा घाट भी पानी में डूबे हुए हैं।
दिल्ली से आगरा तक अलर्ट
सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि आगरा पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीँ अब ताजमहल की सीमा तक पानी पहुँचने लगा है। सोमवार को हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी ओखला बैराज के रास्ते मंगलवार रात तक 1.15 लाख क्यूसेक तक पहुँच गया। गोकुल बैराज से भी 1.04 लाख क्यूसेक प्रति घंटे की दर से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, शुक्रवार को जब पानी आगरा पहुँचेगा, तो जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा सकता है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114