नई दिल्ली :- दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और इसका असर शहर के हर कोने में दिख रहा है। आज सुबह 6 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.76 मीटर दर्ज किया गया। लगातार बारिश ने यमुना के जलस्तर को इतना बढ़ा दिया कि नदी का पानी अब सड़कों, बाजारों और घरों तक पहुंच गया है।
निगमबोध घाट में यमुना का कहर
निगमबोध घाट, जो दिल्ली की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का हिस्सा है, अब पानी में डूब चुका है। यमुना का उफनता पानी घाट की सीढ़ियों को पार कर ऊपर तक चढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा दृश्य उन्होंने दशकों में नहीं देखा।
पुराना यमुना पुल पर खतरे की घंटी
पुराना यमुना पुल जो दिल्ली की सैर का एक ऐतिहासिक प्रतीक है अब खतरे की जद में है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यमुना का पानी पुल के बेहद करीब पहुंच गया है। नदी का तेज बहाव और ऊंचा जलस्तर देखकर प्रशासन ने इस रास्ते पर आवाजाही को सीमित कर दिया है। ट्रांस-यमुना इलाके के कई घरों में यमुना का पानी घुस गया है। गलियों में पानी भरा है और लोग अपने सामान को बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल बाढ़ की बात होती है लेकिन इस बार हालात बेकाबू हैं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114