नई दिल्ली :- गूगल क्रोम पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कुछ दिन पहले भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने चेतावनी जारी करते हुए इसकी जानकारी दी थी। वहीं गूगल क्रोम ने भी अब इस बात की पुष्टि कर दी है। माइक्रोसॉफ्ट के बाद गूगल ने क्रोम के लिए नया अपडेट जारी किया है। इसमें चार गंभीर सुरक्षा मुद्दों का जिक्र किया गया है।
सभी यूजर्स के लिए आया अपडेट
माइक्रोसॉफ्ट जैसी तमाम कंपनिया सुरक्षा से जुड़े अपडेट जारी कर चुकी हैं। इस लिस्ट में अब गूगल क्रोम का नाम भी शामिल हो चुका है। एंड्रॉयड, iOS और मैक जैसे सभी प्रकार के यूजर्स के लिए यह अपडेट जरूरी है। नए अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करके आप अपने क्रोम को सुरक्षित रख सकते हैं। इससे डेटा चोरी का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।
अपडेट के नए वर्जन
गूगल के अनुसार क्रोम में चार तरह की असुरक्षा की पहचान की गई है। गूगल ने इन्हें गंभीर खतरों के रूप में रेट किया है। विंडोज और मैक यूजर्स के लिए 128.0.6613.137 और 128.0.6613.138 नया सुरक्षा अपडेट वर्जन जारी किया गया है। वहीं लिनक्स इंस्टॉल करने वालों के लिए 128.0.6613.137 अपडेट सामने आया है। हमेशा की तरह यह अपडेट आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह लागू किए जाएंगे। इसीलिए कंपनी के द्वारा यह सलाह दी गई है कि यूजर्स खुद इस अपडेट को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें। इससे आने वाले खतरों से बचा जा सकता है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114