Dastak Hindustan

तेजस्वी का विकास पर बात करना हास्यास्पद: प्रशांत किशोर

नई दिल्ली। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधा है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट में लिखा,”बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार है। इसके बावजूद राज्य विकास के मामले में पिछड़ रहा है।”

 

तेजस्वी का विकास पर बात करना हास्यास्पद: प्रशांत किशोर

तेजस्वी यादव के बयान पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब,माफिया, अपराध पर बोलते हैं तो मैं टिप्पणी कर सकता हूं, लेकिन अगर वो विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं, तो सब हास्यास्पद है।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, वो पिछले 15 सालों से सत्ता में हैं। उन्होंने नहीं पता कि जीडीपी क्या है जीडीपी वृद्धि क्या है। वो बिहार की विकास की बात कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जहां तक अपराध का सवाल है, छह महीने पहले जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तो बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था छह महीने के बाद बिहार गटर बन गया है। अगर आज नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन में शामिल हो जाएं तो बिहार उन्हें फिर से अच्छा लगने लगेगा।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *