लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसूत्र सत्र में सीएम योगी ने कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है। 2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी। 2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है। यानि आजादी के 70 वर्षों में जितनी भर्ती हुई उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 वर्षों में हुई है। ये सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है।
वहीं सीएम योगी ने एक बार फिर शिवपाल यादव के बहाने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। आज कार्यवाही के दौरान योगी ने कहा,”आपने चचा को गच्चा दे ही दिया। चचा बेचारा हमेशा मात खाता है। उनकी नीयत ही ऐसी है क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सीएम योगी ने अखिलेश पर अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव के अपमान का आरोप लगा चुके हैं। सदन में कई बार इस मसले पर हंसी-ठिठोली भी कर चुके हैं।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114