Dastak Hindustan

पुलिस कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर रांची में किया प्रदर्शन

रांची (झारखंड):-  सहायक पुलिस कर्मियों ने वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर रांची में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांके रोड स्थित सीएम आवास को घेरने की भी कोशिश की पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस बवाल में कई सहायक पुलिसकर्मी और पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे देखते हुए राज्य सरकार के आला अफसरों ने उनके प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। वार्ता के दौरान सरकार की ओर से वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि और उनकी सेवा को एक साल के एक्सटेंशन का प्रस्ताव रखा गया।

वार्ता के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय में एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध एक साल बढ़ाने और पुलिस बहाली में आरक्षण देने पर सहमति बन गयी है। सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया गया है कि नौ अगस्त से समाप्त हो रहा उनका अनुबंध एक साल के लिए और बढ़ाया जाएगा। उनके वेतन भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा झारखंड पुलिस में होने वाली बहाली में उन्हें आरक्षण दिया जाएगा।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *