Dastak Hindustan

हमारे कुछ मुद्दे थे जिनपर हमें सकारात्मक जवाब मिले- सुखविंदर सिंह सुक्खू

चंडीगढ़ (हरियाणा):-  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ मुलाकात और बैठक की।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात पर कहा, “हमारे कुछ मुद्दे थे जिनपर हमें सकारात्मक जवाब मिले हैं। निश्चित रूप से बिजली, स्मार्ट सिटी, शहरी विकास परियोजनाओं पर चर्चा हुई है, हमें उम्मीद है कि हमें मदद मिलेगी। इन्होंने बिजली से जुड़े हमारे घाटे की भरपाई के लिए, बिजली के रिफॉर्म के लिए मदद देने की बात कही है। सब चीज़ों पर विस्तृत चर्चा हुई।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात पर कहा, “केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हिमाचल प्रदेश की समस्याओं से संबंधित बात हुई है। बिजली परियोजनाओं से संबंधित हमारी बात हुई। सभी चीज़ों पर चर्चा हुई है।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *