खेल:- महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था। मगर वो IPL में खेल रहे हैं। धोनी इस साल 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे कुछ फैन्स और दिग्गजों का मानना है कि धोनी का यह आखिरी सीजन है, जबकि कुछ कह रहे हैं कि अगला सीजन भी खेलेंगे मगर धोनी पिछले 5 साल से क्या-क्या कहकर आईपीएल खेलते आ रहे है। आइए जानते है…
में जब से चेन्नई सुपर किंग्स का सफर थमा है, इस सवाल ने जोर पकड़ लिया है कि धोनी आगे खेलेंगे या नहीं? क्या उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया? क्या धोनी का ये आखिरी आईपीएल था?
क्या धोनी अब बतौर खिलाड़ी आईपीएल में नहीं दिखेंगे? इन तमाम सवालों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। लेकिन, सही बात क्या है, उस बारे में सीएसके से जुड़े एक अधिकारी ने बताने की कोशिश की है।
चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े अधिकारी के मुताबिक धोनी की इस बारे में मैनजमेंट से बात हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सीएसके के सीनियर अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने ये भी कहा कि धोनी को इस बात का दुख है कि वो चेपॉक पर आईपीएल ट्रॉफी उठाने से चूक गए। आईपीएल 2024 के आखिरी ग्रुप मैच में आरसीबी से मिली 27 रन की हार के साथ सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक उस हार के बाद धोनी रांची चले गए। सीएसके के कैंप से घर जाने वाले वो पहले शख्स रहे।
आईपीएल छोड़ रहे हैं, धोनी ने अभी ऐसा नहीं कहा- सीएसके अधिकारी
लेकिन, जहां तक धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की बात है, इस बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। सीएसके अधिकारी ने बताया कि धोनी ने आईपीएल से रिटायर होने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने सीएसके में किसी से ये नहीं कहा कि वो आईपीएल छोड़ रहे हैं। सीएसके अधिकारी ने आगे कहा कि उन्होंने मैनेजमेंट से ये जरूर कहा था कि इस बारे में दो महीने इंतजार कर ही वो किसी फाइनल नतीजे पर पहुंचेंगे।
(CSK) सीएसके मैनजमेंट को धोनी के फैसले का इंतजार
सीएसके के अधिकारी के मुताबिक धोनी के फैसले का इंतजार रहेगा। वो जो भी फैसला करेंगे वो टीम हित में रहेगा। उन्होंने हमेशा ऐसा ही किया है। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सफर का अंत 5वें नंबर पर रहते हुए किया है। उसके और आरसीबी दोनों के 14-14 पॉइंट थे। लेकिन, बेहतर रन रेट के आधार पर आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट मिल गया।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें