भोपाल (मध्य प्रदेश):- भोपाल के पंत नगर कॉलोनी में कैलाश खत्री नामक व्यक्ति के घर से नोटों की कई गड्डियां बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि वह शख्स मनी एक्सचेंज के कारोबार में काम करने का दावा करता है। पुलिस ने देर रात यहां से लाखों रुपए बरामद किए हैं।पुलिस मुखबिर की सूचना पर कैलाश खत्री नाम के करोबारी के यहां दबिश देने पहुंची थी। पुलिस ने कैलाश खत्री के घर से लाखों रुपए बरामद किए।
वहीं पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। करोबारी कटे फटे नोट बदलने काम करता था। फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। कैलाश खत्री 2006 से मनी एक्सचेंज का काम कर रहे हैं। वे कटे-फटे नोट बैंक से बदलवाते थे। 2020 तक इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से नोट बदलवाए।
इसके बाद जब पंजाब नेशनल बैंक ने नोट बदलने बंद कर दिए, तो इन्होंने अपने घर में नए और पुराने नोट दीवान में रख लिए। ये दिल्ली, मुंबई जाकर नोट बदलवाने लगे।