नई दिल्ली:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में रोड शो किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारा भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत अब पहले का भारत नहीं रहा है बल्कि भारत अब दुनिया का एक ताकवर देश बन गया है।”
इस जनसमूह को देखने के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट है कि यहां मनोज तिवारी को प्रबल जनसमर्थन प्राप्त है और दिल्ली की 7 की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा अपनी विजय पताका फहराने में कामयाब होगी। INDI गठबंधन दिल्ली में और पूरे देश में भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, “हम लोग विकास और विरासत दोनों की एक नई कहानियां लिख रहे हैं। बहुत कुछ हुआ है और बहुत कुछ होना है। हमारा विश्वास का रिश्ता है और हम तीसरी बार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे। सभी इस यात्रा में शामिल हैं हम यादगार और ऐतिहासिक जीत देकर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे।’