उत्तर-प्रदेश आगरा :-उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में जो मामला सामने आया है। वह काफी हैरान करने वाला है। एक युवती का अपनी खास सहेली से किसी बात पर मनमुटाव हो गया था। जिसके बाद वह काफी डिप्रेशन में आ गई।
युवती ने इंस्टाग्राम पर गोलियां खाते हुए वीडियो अपलोड कर दिया। साथ ही आत्महत्या करने जैसी बातें लिखी। जिसके बाद पुलिस को समय रहते इसका पता लग गया। पोस्ट पर संज्ञान लेकर पुलिस उस तक पहुंच गई और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। लेकिन बाद में युवती अपनी आत्महत्या की बात से पलट गई। युवती ने कहा कि उसने बुखार की गोलियां खाते हुए वीडियो बनाया था। उसका सुसाइड करने का कोई इरादा नहीं था। मामला शहर के थाना शाहंगज थाना एरिया का है। युवती से बात करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
22 साल की वर्षा नई बस्ती की रहने वाली थी। परिजनों को वह कमरे में लटकी मिली थी। पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों से पूछताछ की थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें