लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- लखनऊ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया। इंडिया गठबंधन की बैठक में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के साथ अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “2024 का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये भारत के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। बाबा साहब के संविधान को बचाने का चुनाव है। समाज के वंचित पिछड़े और शोषित लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं, नौजवानों को बेरोजगारी के दलदल में ढकेला जा रहा है, लोगों को महंगाई की चपेट में लिया जा रहा है ये उससे बचाने का चुनाव है।”
उन्होंने आगे कहा,” ये चुनाव एक तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लोगों को लामबंद करने का भी चुनाव है। ये चुनाव एक तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लोगों को लामबंद करने का भी चुनाव है।”