पटना (बिहार):- भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली प्रत्याशी सूची जारी कर दी है और इस बार पार्टी ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है। सूची में नौ महिला उम्मीदवारों को शामिल किया गया है जिन्हें पार्टी ने प्रतीकात्मक रूप से नौ देवियों का दर्जा दिया है। भाजपा का यह कदम न सिर्फ राजनीतिक रूप से रणनीतिक माना जा रहा है बल्कि सामाजिक रूप से भी महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।
इन नौ महिला उम्मीदवारों में वरिष्ठ नेता रेणु देवी का नाम विशेष रूप से चर्चा में है जिन्हें एक बार फिर जनता के बीच उतारा गया है। वे पार्टी की लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और अपने संगठन कौशल के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा सूची में एक पूर्व सांसद की पत्नी को भी टिकट दिया गया है जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगी। इस निर्णय को पार्टी द्वारा नए चेहरों को मौका देने और परिवारिक राजनीतिक अनुभव का उपयोग करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन में जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरण का भी ध्यान रखा है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि महिलाएं समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठा सकती हैं और वे अब सिर्फ समर्थक नहीं बल्कि निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह फैसला महिला मतदाताओं के बीच सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है क्योंकि बीते वर्षों में महिला वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। अब देखना यह होगा कि भाजपा की यह नौ देवियां चुनावी रणभूमि में कैसी सफलता दर्ज करती हैं और क्या यह कदम पार्टी के लिए विजय सूत्र साबित होगा।






Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114