पटना (बिहार):- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है जिसमें 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में पार्टी ने अनुभव और संगठन की निष्ठा को प्राथमिकता दी है। ज्यादातर वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने यह संदेश दिया है कि कार्यकर्ता और समर्पण पार्टी की असली ताकत हैं।
तारापुर सीट से बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी मैदान में उतरेंगे जबकि सिवान से वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय चुनाव लड़ेंगे। दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है वहीं आरा से संजय सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है। परिहार सीट से गायत्री देवी को मौका दिया गया है।
बेतिया से रेणु देवी जमुई से श्रेयसी सिंह और रक्सौल से प्रमोद कुमार चुनावी मैदान में होंगे। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू और लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा अरवल से मनोज शर्मा और राजनगर से सुजीत पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है।
पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा और औराई से रमा निशाद को टिकट मिला है। भाजपा ने दरभंगा से संजय सरावगी किशनगंज से स्वीटी सिंह और फारबिसगंज से विद्यासागर पर भरोसा जताया है। कटिहार से तार किशोर प्रसाद झंझारपुर से नीतीश मिश्रा और प्राणपुर से निशा सिंह मैदान में होंगी।
इस सूची से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि भाजपा नई ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनावी रण में उतर रही है। पार्टी का लक्ष्य है बिहार में स्थिर विकास और मजबूत नेतृत्व का नया अध्याय लिखना ताकि जनता को सुशासन और भरोसे की नई दिशा मिले।
देखिए लिस्ट :-







Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114